दीपके ने अपनी पोस्ट में दावा किया कि सरकार हर दिन बड़ी संख्या में पोस्ट और अकाउंट हटवा रही है। लेकिन उनके मुताबिक, ऐसा करने से उन मुद्दों का हल नहीं निकलेगा, जिनको लेकर लोग सवाल पूछ रहे हैं। उनका कहना है कि अगर किसी बात को लेकर लोगों में नाराजगी है, तो पोस्ट हटाने के बजाय यह समझना जरूरी है कि आखिर वे सवाल क्यों उठा रहे हैं।