Kalyan Railway Station News: मुंबई के पास कल्याण रेलवे स्टेशन पर एक डिप्टी स्टेशन मास्टर की कथित पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि राज ठाकरे की पार्टी महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (MNS) की रेलवे यूनियन संगठन से जुड़े पदाधिकारियों ने रेलवे अधिकारी के साथ मारपीट की। आरोप है कि डिप्टी स्टेशन मास्टर ने एक महिला रेल कर्मचारी के साथ कथित तौर पर अनुचित व्यवहार किया था। हालांकि, पुलिस की ओर से इन आरोपों की पुष्टि नहीं की गई है। मामले में कुछ मनसे कार्यकर्ताओं को पुलिस द्वारा हिरासत में लिए जाने की जानकारी सामने आई है।