जनसभा को संबोधित करते हुए राज ठाकरे ने कहा, "मैं 2017-2018 से ही चीख-चीखकर कह रहा हूं कि देश और राज्य के चुनावों में बड़ी धांधली (वोट चोरी) शुरू हो चुकी है। उस समय मैंने सोनिया गांधी और ममता बनर्जी से मुलाकात करके भी यह मुद्दा उठाया था। जिस तरह से चुनाव आयोग और वोटर लिस्ट में फर्जीवाड़ा किया जा रहा है, मैंने तब भी कहा था कि जब तक आप चुनावों का पूर्ण बहिष्कार नहीं करेंगे, तब तक सच्चाई सामने नहीं आएगी और 'दूध का दूध, पानी का पानी' नहीं होगा।"