21 सितंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

IMD Alert: महाराष्ट्र में मानसून फिर हुआ सक्रिय! विदर्भ, मराठवाड़ा और कोंकण में भारी बारिश की चेतावनी

IMD के 21 सितंबर के पूर्वानुमान के मुताबिक मुंबई, ठाणे, पुणे, रायगढ़ समेत महाराष्ट्र के कई जिलों में 25 सितंबर तक बारिश का दौर जारी रहेगा। कुछ इलाकों में गरज-चमक और 40-50 किमी प्रति घंटे की तेज हवाओं के साथ मूसलाधार बारिश का अनुमान है।
2 min read
Google source verification

मुंबई

image

Dinesh Dubey

Sep 21, 2026

IMD Rain Alert Maharashtra

विदर्भ-मराठवाड़ा और कोंकण में भारी बारिश-बिजली का अलर्ट (Photo: IANS/File)

Maharashtra Weather Update: महाराष्ट्र में मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) द्वारा जारी ताजा पूर्वानुमान के अनुसार, 21 सितंबर से 25 सितंबर के दौरान राज्य के कई हिस्सों में गरज-चमक, तेज हवाओं और भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। विदर्भ, मराठवाड़ा, मध्य महाराष्ट्र और कोंकण के जिलों में बारिश की तीव्रता बढ़ने की संभावना जताई गई है।

कोंकण और मुंबई-ठाणे में आंधी-तूफान के साथ बारिश का अलर्ट

मुंबई और आसपास के तटीय इलाकों में 22 और 23 सितंबर को बारिश का ज़ोर देखने को मिल सकता है। मुंबई व पालघर में हल्की से मध्यम बारिश और गरज-चमक की संभावना है। जबकि ठाणे में 22 सितंबर को बिजली की गड़गड़ाहट और 30-40 किमी/घंटे की रफ्तार से चलने वाली तेज़ हवाओं के साथ मध्यम बारिश का अलर्ट है।

रायगढ़, रत्नागिरी और सिंधुदुर्ग जिलों में 22 से 24 सितंबर के बीच गरज-चमक के साथ 40-50 किमी/घंटे की रफ्तार से तेज़ हवाएं चलने और कुछ स्थानों पर मूसलाधार (Heavy Rainfall) बारिश की भविष्यवाणी की गई है।

मध्य महाराष्ट्र और घाट क्षेत्र में 40-50 किमी/घंटे की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

मौसम विभाग के मुताबिक, नासिक, पुणे, सातारा और कोल्हापुर के घाट इलाकों में 22 और 23 सितंबर को मौसम ज्यादा खराब रह सकता है। पुणे, सातारा और अहिल्यानगर में 23 सितंबर को बिजली चमकने के साथ 40-50 किमी/घंटे की तेज़ हवाएं और मध्यम से भारी बारिश का अनुमान है। नासिक और कोल्हापुर के घाट क्षेत्र में 23 सितंबर तक 30-40 किमी/घंटे की रफ्तार से सोसाटे की हवाओं और बारिश की संभावना जताई गई है।

मराठवाड़ा और विदर्भ में 23 से 25 सितंबर तक अलर्ट

IMD ने बताया कि मराठवाड़ा और विदर्भ के जिलों में सप्ताह के मध्य से बारिश का जोर काफी बढ़ जाएगा। मराठवाड़ा के नांदेड, लातूर, धाराशिव, परभणी, हिंगोली जिलों में 21 से 23 सितंबर के दौरान गरज-चमक और 40-50 किमी/घंटे की रफ्तार से तूफानी हवाओं के साथ बारिश होगी।

विदर्भ के नागपुर, भंडारा, गोंदिया, चंद्रपुर, गढ़चिरौली, यवतमाल आदि जिलों में 23 से 25 सितंबर के बीच मौसम विभाग ने भारी से अत्यधिक भारी बारिश (Heavy to Very Heavy Rainfall) और आकाशीय बिजली गिरने का अलर्ट जारी किया है। 24 और 25 सितंबर को गढ़चिरौली, गोंदिया और चंद्रपुर में मौसम सबसे ज्यादा खराब रहने की संभावना है।

बड़ी खबरें

View All

मुंबई

महाराष्ट्र न्यूज़

ट्रेंडिंग