संजय गायकवाड ने कहा कि विपक्ष का रवैया उचित नहीं है। सिर्फ हंगामा करना ही विपक्ष का एकमात्र मकसद नहीं होना चाहिए, सदन नहीं चलने देना भी एक शरारत है। उधर अभिमन्यु पवार ने कहा कि भाजपा के विधायक जो पोस्टर बैनर लेकर सरकार से न्याय की मांग कर रहे थे, उस बैनर को खींचकर फाडऩे का शिवसेना विधायक ने प्रयास किया। उन्होंने कहा कि सरकार ने वादा किया था कि किसानों को न्याय दे देगी, लेकिन अब तक ऐसी कोई भी घोषणा नहीं की गई है, जिससे किसानों को राहत मिले।