अगस्त क्रांति मैदान में एकत्र हुए प्रदर्शनकारियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ तानाशाही नहीं चलेगी जैसे नारे लगाए। सैकड़ों छात्रों और राजनीतिक कार्यकर्ताओं ने अगस्त क्रांति मैदान की तरफ कूच किया। अधिकांश के हाथों में सीएए कानून के खिलाफ तख्तियां और बैनर थे। कुछ तख्तियों पर लिखा था, हिन्दू-मुस्लिम एक हैं, मोदी-शाह फेक हैं। जब तख्त गिराए जाएंगे जब ताज उछाले जाएंगे, भारत को बांटना बंद करो आदि।