रेलवे ने यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए एक विशेष व्यवस्था भी की है। जिन ट्रेनों का निर्धारित ठहराव कल्याण स्टेशन पर है, उन्हें पनवेल और ठाणे स्टेशनों पर भी अतिरिक्त ठहराव दिया जाएगा। इससे कल्याण से यात्रा शुरू करने वाले और वहां उतरने वाले यात्रियों को वैकल्पिक सुविधा मिल सकेगी। इसके अलावा, परिचालन संबंधी जरूरतों के अनुसार देरी से चलने वाली मेल-एक्सप्रेस और हॉलिडे स्पेशल ट्रेनों को भी डायवर्ट किया जा सकता है।