विधानसभा चुनाव में उन्होंने भाजपा उम्मीदवार अतुल सावे के खिलाफ चुनाव लड़ने की तैयारी की थी, लेकिन बाद में अपना नामांकन वापस ले लिया था। उस समय चर्चा थी कि भाजपा की ओर से उन्हें स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव में उम्मीदवार बनाए जाने का आश्वासन दिया गया था। मराठवाड़ा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में इस समय प्रमुख दावेदारों में महायुति के सतीश चव्हाण, ठाकरे गुट के दिलीप घुगे, शरद पवार गुट के प्रतापसिंह पाटील और भाजपा के एम.के. देशमुख शामिल हैं। इनके अलावा रविराज साबळे और रमेश पाटील भी चुनाव मैदान में हैं।