जानकारी के मुताबिक, वहां उसे कथित तौर पर देह व्यापार के लिए मजबूर किया गया और बंधक बनाकर रखा गया। केंद्रीय राज्यमंत्री मुरलीधर मोहोळ के प्रयासों के बाद विदेश मंत्रालय, दुबई स्थित भारतीय वाणिज्य दूतावास और ‘आईपीएफ महाहेल्पलाइन’ की मदद से महिला को सुरक्षित भारत वापस लाया गया। मुरलीधर मोहोल ने इस मामले में महिलाओं को नौकरी का लालच देकर विदेश ले जाने और उनके शोषण की आशंका जताते हुए ऐसी किसी बड़ी अंतरराष्ट्रीय गिरोह की सक्रियता की संभावना भी व्यक्त की है।