राणे ने दावा किया कि उद्धव ठाकरे बांग्लादेशी नागरिकों और रोहिंग्याओं का साथ दे रहे हैं। वे उनके पक्ष में खड़े होकर उन्हें मुंबई में मजबूत करने का काम कर रहे हैं। हालांकि, राणे ने अपने इन आरोपों के समर्थन में कोई सबूत नहीं दिया है। इस बयान पर उद्धव ठाकरे की प्रतिक्रिया भी सामने नहीं आई है।