मनसे के मुंबई शहर अध्यक्ष संदीप देशपांडे ने घोषणा की है कि उनकी पार्टी खुद कश्मीर की यात्रा (MNS Kashmir Trip) का आयोजन करेगी और इच्छुक लोगों को वहां ट्रिप पर ले जाएगी। मनसे प्रवक्ता ने कहा, कश्मीर भारत का अविभाज्य हिस्सा है, वहां जाने से डरना नहीं चाहिए। पर्यटकों को भारत में कहीं भी जाने से डरना नहीं चाहिए। हम खुद से इसकी शुरुआत कर रहे हैं।