वहीं, मुंबई और पुणे में भी हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया है। मुंबई पुलिस ने शहरभर में गश्त बढ़ा दी है और संवेदनशील इलाकों में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। पुणे में भी खासकर भीड़भाड़ वाले बाजार, धार्मिक स्थल, सरकारी इमारतें और सार्वजनिक स्थानों पर निगरानी कड़ी की जा रही है। राज्य के बाकी प्रमुख शहरों में भी सुरक्षा एजेंसियों को सतर्क रहने के लिए कहा गया है।