29 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Maharashtra / Mumbai / मोबाइल की जिद में 15 वर्षीय किशोरी घर की अलमारी में छिपी, पुलिस ने दर्ज किया अपहरण का केस, फिर बड़ा खुलासा

मोबाइल की जिद में 15 वर्षीय किशोरी घर की अलमारी में छिपी, पुलिस ने दर्ज किया अपहरण का केस, फिर बड़ा खुलासा

Maharashtra Crime: महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले के मुरुड में मोबाइल फोन नहीं दिलाने पर 15 साल की लड़की ने अपने अपहरण का नाटक रचा। माता-पिता की शिकायत पर जांच करने पहुंची पुलिस को लड़की घर की अलमारी में कपड़ों के पीछे छिपी मिली।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुंबई

•

image

Dinesh Dubey

•

Updated: 29 Nov 2026, 5:16 PM IST

teen mobile addiction crime

मोबाइल नहीं दिलाया तो 15 साल की लड़की ने रची अपने गायब होने की कहानी (AI Image)

Minor Girl Missing Case: बच्चों में मोबाइल फोन की बढ़ती लत और इसके लिए की जाने वाली जिद अब माता-पिता के लिए चिंता का कारण बनती जा रही है। महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले के मुरुड तालुका के बोर्ली गांव में ऐसा ही एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। माता-पिता ने मोबाइल फोन खरीदकर देने से इनकार किया तो 15 साल 11 महीने की एक नाबालिग लड़की ने अपने ही अपहरण की झूठी कहानी रच दी। वह घर से कहीं बाहर नहीं गई थी, बल्कि घर की अलमारी में कपड़ों के पीछे छिपकर बैठी थी। रेवदंडा पुलिस की सतर्कता से लड़की सुरक्षित मिल गई और पूरे मामले का खुलासा हुआ।

मंदिर गए थे माता-पिता, गुस्से में अलमारी में छिप गई किशोरी

मिली जानकारी के अनुसार, बोर्ली गांव में अपने परिवार के साथ रहने वाली किशोरी के माता-पिता मुरुड स्थित मंदिर गए थे। इस दौरान उन्होंने बेटी को घर पर अकेला छोड़ा था। लड़की काफी समय से माता-पिता से मोबाइल फोन खरीदकर देने की जिद कर रही थी, लेकिन उन्होंने उसकी मांग पूरी करने से इनकार कर दिया था। इससे वह नाराज थी। इसी नाराजगी में लड़की ने घर की अलमारी के एक खंड में कपड़ों के पीछे खुद को छिपा लिया।

घर लौटे माता-पिता तो बेटी गायब, परिवार में मची अफरा-तफरी

शाम को जब माता-पिता घर लौटे तो बेटी कहीं दिखाई नहीं दी। नाबालिग बेटी के अचानक गायब होने से परिवार में हड़कंप मच गया। उसकी सुरक्षा को लेकर चिंतित परिजनों ने तुरंत रेवदंडा पुलिस स्टेशन पहुंचकर गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने अपहरण का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। पुलिस ने लड़की की तलाश के साथ घर और आसपास के परिसर की जांच भी शुरू की।

फॉरेंसिक टीम के साथ घर पहुंची पुलिस

जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि घर के कुछ हिस्सों और अलमारियों की अच्छी तरह तलाशी नहीं ली गई थी। इसके बाद रेवदंडा पुलिस फॉरेंसिक टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंची और घर की बारीकी से जांच की। इसी दौरान नाबालिग लड़की घर की अलमारी में कपड़ों के पीछे छिपी हुई मिली। उसके सकुशल मिलने से अपहरण की आशंका दूर हुई और परिजनों व पुलिस ने राहत की सांस ली। इस घटना के कारण एक परिवार को भारी मानसिक तनाव से गुजरना पड़ा और पुलिस तंत्र भी घंटों हलकान रहा।