हाल ही में महाराष्ट्र में उस समय विवाद खड़ा हो गया जब राज्य सरकार ने स्कूलों में कक्षा 1 से हिंदी भाषा को अनिवार्य करने का निर्णय लिया। इस फैसले पर मनसे समेत कई विपक्षी दलों ने तीव्र आपत्ति जताई, जिससे राजनीतिक माहौल गरमा गया। विरोध के चलते सरकार को अपना फैसला बदलना पड़ा। हालांकि, इस दौरान राज्य के शिक्षा मंत्री दादा भुसे ने यह स्पष्ट किया कि महाराष्ट्र में तीन भाषा नीति लागू रहेगी, इसमें तीसरी भाषा हिंदी या कोई और भाषा हो सकती है। जिसके बाद राज्य में भाषा विवाद शांत हो गया, लेकिन इसी बीच शिवसेना (शिंदे गुट) के बुलढाणा से विधायक संजय गायकवाड ने एक नया बयान देकर चर्चा को फिर से हवा दे दी है।