जय पवार के मुताबिक, अजित पवार के निधन के बाद उन्होंने राजनीति छोड़ने और अपनी मां सुनेत्रा पवार को समय देने तक के बारे में सोचा था। लेकिन उनके निधन के बाद के 13 दिनों में उन्होंने जनता के बीच अजित पवार के लिए जो प्यार देखा, उससे उनका फैसला बदल गया। उन्होंने कहा, “तय किया कि आखिरी सांस तक जनता के लिए काम करना है।”