सभी लोगों में आईपीएल को लेकर जोश है। हर कोई अपने पसंदीदा खिलाड़ी का दमदार प्रदर्शन कर देखने को आतुर है। पर आईपीएल के मैदान से एक ऐसी खबर आई है जो आपको गुस्सा भी दिला सकती है। कोई महिला स्टेडियम में मैच देखने जाए और उसे वहां छेड़छाड़ का सामना करना पड़े सुनने में यह बिल्कुल अच्छा नहीं लगता और ना ही किसी महिला के साथ ऐसा होना चाहिए। पर मुंबई की एक महिला को आईपीएल मैच के दौरान इस सबका सामना करना पड़ा।