25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Video: एक्‍सीडेंट में हुई महिला की मौत तो एबीवीपी ने ‘पति’ को पुलिस के सामने लव जिहादी बताकर पीटा

- मुजफ्फरनगर के थाना खतौली कोतवाली क्षेत्र में बुधवार रात को हुआ कथि‍त हादसा - पति-पत्‍नी बताए जा रहे हैं घायल युवक और महिला - एबीवीपी के कार्यकर्ताओं ने अस्‍पताल में किया जमकर हंगामा
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुजफ्फरनगर

•

image

sharad asthana

•

Updated: 14 Mar 2019, 11:04 AM IST

muzaffarnagar

Video: एक्‍सीडेंट में हुई महिला की मौत तो एबीवीपी ने पति को पुलिस के सामने लव जिहादी बताकर पीटा

मुजफ्फरनगर। जनपद में थाना खतौली कोतवाली क्षेत्र में बुधवार रात करीब 9 बजे कथित सड़क हादसे में बाइक सवार एक महिला की मौत हो गई। बताया जा रहा है क‍ि बाइक चालक को भी हादसे में चोट आई है। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खतौली में लेकर आई। घायल युवक और महिला पति-पत्नी बताए जा रहे हैं। दोनों अलग-अलग संप्रदाय से संबंध रखते हैं। जब घटना की सूचना एबीवीपी के लोगों को लगी तो वे भी रात को अस्‍पताल पहुंच गए। वहां उन्‍होंने हंगामा किया। उन्‍होंने युवक को लव जिहादी बताते हुए पीटना शुरू कर दिया। पुलिस घायल युवक को किसी तरह उनके चंगुल से छुड़ाकर थाने ले आई। पुलिस ने एबीवीपी के लोगों को किसी तरह समझा-बुझाकर शांत किया।

Video:शादी से पहले देर रात को प्रेमी के घर पहुंच गई युवती, उसके बाद दोनों ने छुए आईपीएस के पैर

खांजापुर में फिसल गई बाइक

मामला थाना खतौली कोतवाली क्षेत्र का है। बताया जा रहा है क‍ि बुधवार रात को पति-पत्‍नी बाइक पर सवार होकर जा रहे थे। जैसे ही ये गांव खांजापुर पहुंचे तो इनकी बाइक फिसल गई। महिला की नीचे गिरने से मौत हो गई जबकि बाइक चालक घायल हो गया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस महिला के शव और घायल युवक को सामुदायिक स्वास्थ केंद्र खतौली में लेकर आई। महिला का नाम दीपा बताया जा रहा है। वह थाना शाहपुर क्षेत्र की रहने वाली थी जबकि घायल युवक का नाम शादाब है। शादाब जनपद बिजनौर का रहने वाला बताया जा रहा है।

यह भी पढ़ें:सहारनपुर में शाेरूम स्वामी की कार से टप्पेबाजाें ने उड़ाए 37 लाख, देंखे वीडियाे

पुलिस ने युवक को भीड़ से छुड़ाया

शादाब के अनुसार, दोनों अलग-अलग संप्रदाय के हैं। कुछ दिन पहले दोनों ने प्रेम विवाह किया था। विवाह के बाद दीपा के अपने परिवार से भी संबंध खत्‍म हो गए थे। मामला दो संप्रदाय से जुड़ा होने के कारण एबीवीपी संगठन के कार्यकर्ता भी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंच गए। वहां उन्होंने युवक को लव जिहादी बताते हुए मारपीट शुरू कर दी। पुलिस ने शादाब को भीड़ से बचाते हुए अपनी सुरक्षा में लिया। पुलिस उसे थाने ले आई, मगर एबीवीपी के कार्यकर्ता थाने भी पहुंच गए। वहां थाना प्रभारी हरशरण शर्मा ने एबीवीपी के कार्यकर्ताओं को समझा-बुझाकर शांत किया।

यह भी पढ़ें:खेत में तीन युवक कर रहे थे ऐसा काम कि अचानक हो गई मौत, देखें वीडियो

क्‍या कहा शादाब ने

इस मामले में शादाब का कहना है क‍ि बाइक चल रही थी। बाइक ईंट पर चढ़ने के कारण बैलेंस बिगड़ गया। इसक कारण उसकी पत्‍नी दीपा नीचे गिर गई। उन्‍होंने छह माह पहले प्रेम विवाह किया था। वह बिजनौर का रहने वाला है जबक‍ि दीपा शाहपुर की रहने वाली थी। उनको परिजनों ने घर से निकाल दिया था। वे शाहपुर से सोरम जा रहे थे। खतौली ब्‍लॉक प्रभारी चिकित्‍सा अधिकारी डॉ. अवनीश कुमार सिंह का कहना है क‍ि दीपा को मृत अवस्‍था में अस्‍पताल में लाया गया था। डॉ. अवनीश कुमार सिंह के अनुसार, शादाब ने बताया था कि बाइक हादसे में दीपा को चोट लगी है। लेकिन वह मृत अवस्‍था में वहां लाई गई थी।

यह भी पढ़ें: पति से तलाक लेकर लिव इन में रह रही टीचर का बोरे में मिला शव, पुलिस ने एेसे पकड़ा प्रेमी- देखें वीडियो

एबीवीपी पदाधिकारी ने दी चेतावनी

वहीं, एबीवीपी के नगर अध्‍यक्ष विनोद ठाकुर का कहना है क‍ि शादाब दीपा को अपनी पत्‍नी बता रहा है। लेकिन उसके कोई खरोंच तक नहीं है। वह मुस्लिम समुदाय का है जबक‍ि लड़की मौत हो गई। उन्‍हें शक है कि महिला का मर्डर किया गया है। उन्‍होंने चेतावनी दी कि इस तरह के लव जिहाद करते कोई मुस्लिम लड़का पाया गया तो वह उसे छोड़ेंगे नहीं। साथ ही उन्‍होंने चेतावनी दी कि मामले में लापरवाही बरतने पर पुलिस थाने का घेराव किया जाएगा।

बड़ी खबरें

View All

मुजफ्फरनगर

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग