मुजफ्फरनगर. धर्मांतरण मामले में मौलाना कलीम सिद्दीकी की गिरफ्तार के बाद अब एटीएस ने मुजफ्फरनगर के खतौली से कलीम के करीबी हाफिज इदरीश को हिरासत में लिया है। हाफिज इदरीश के हिरासत में लिए जाने की जानकारी मिलते के बाद मदरसा जामिया इमाम वलीउल्लाह इस्लामिया के शिक्षक, स्टाफ और छात्र के अलावा फुलत गांव में रहने वाले कलीम के परिजन भूमिगत हो गए हैं। सुरक्षा एजेंसियां अब कलीम के करीबियों की तलाश में जुटी है। इसके साथ ही मेरठ, सहारनपुर और शामली समेत वेस्ट यूपी के जिलों से जानकारी एकत्रित की जा रही है।