मुजफ्फरनगर (muzaffaragar news) दिल्ली देहरादून राष्ट्रीय राजमार्ग 58 पर छपार में स्थित टोल प्लाजा ( toll plaza ) पर तीन कृषि बिल के विरोध में धरना दे रहे भारतीय किसान यूनियन के छह कार्यकर्ताओं पर मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस की इस कार्रवाई के बाद अब भाकियू पदाधिकारियों का गुस्सा और भड़कता हुआ दिख रहा है।