23 अप्रैल 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

घुड़चढ़ी में नाच रहे बारातियों को ट्रक ने कुचला, मच गई चीख पुकार, देखें वीडियो-

दूल्हे की बहन और बहनोई सहित चार लोग गंभीर रूप से घायल

2 min read
Google source verification
Muzaffarnagar

मुजफ्फरनगर. पटेल नगर में रविवार की शाम एक शादी का जश्न उस समय मातम में तब्दील हो गया जब एक ट्रक नो एंट्री के बावजूद भी शहर में घुस गया और घुड़चढ़ी के दौरान बैंड के सामने नाच रहे लोगों को कुचलता हुआ चला गया। घटना के बाद बारातियों में चीख पुकार मच गई, जिसमें दूल्हे की बहन और बहनोई सहित चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इसके बाद आनन फानन में मौके पर मौजूद बारातियों और स्थानीय लोगों ने सभी घायलों को जिला चिकित्सालय में भर्ती करवाया और मामले की सूचना पुलिस को दी। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी ट्रक ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया और गुस्साए लोगों को समझा बुझाकर शांत किया।

यह भी पढ़ें- पत्नी की जासूसी का आरोप झेल रहे नवाजुद्दीन सिद्दीकी को मिला आलिया का साथ

दरअसल, मामला थाना नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के पटेल नगर का है। जहां शहर में ही एक ड्राइक्लिनर की दुकान चलाने वाले युवक प्रवीण की शादी के लिए घुड़चढ़ी का कार्यक्रम चल रहा था। जिसमें बाराती बैंड बाजे के सामने नाच रहे थे। यूं कहिए कि सब कुछ हंसी खुशी के साथ चल रहा था कि तभी एक ट्रक नो एंट्री के दौरान शहर में घुस आया और इस घनी आबादी वाले क्षेत्र में जैन कन्या इंटर कॉलेज के सामने चल रही घुड़चढ़ी में बारातियों को कुचलता हुआ आगे निकल गया। इस हादसे में दूल्हे प्रवीण कुमार की बहन सीमा व एक रिश्तेदार सहित 4 लोग घायल हो गए, जिसके बाद बरातियों में चीख पुकार मच गई।

यह भी पढ़ें- साथ रहने की जिद पर अड़ी पत्नी को भरी पंचायत में दिया तीन तलाक

मौके पर मौजूद स्थानीय निवासियों ने अन्य बारातियों की मदद से सभी घायलों को इलाज के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया। जहां दो की हालत को गंभीर देखते हुए मेरठ रेफर कर दिया। वहीं मामले की सूचना पर पहुंची थाना नई मंडी पुलिस ने आरोपी ड्राइवर को हिरासत में ले लिया और मामले की छानबीन में जुट गई। इधर ट्रक के नो एंट्री जोन में घुसने और घटना को अंजाम देने से स्थानीय निवासियों में भारी रोष है।

यह भी पढ़ें- नशीली कोल्ड ड्रिंक पिलाकर 15 साल की लड़की के साथ हुआ कुछ ऐसा कि पूरी रात पार्क में बेहोश पड़ी रही

बड़ी खबरें

View All

मुजफ्फरनगर

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग