शामली. जिले में मेरठ-करनाल हाई-वे पर ऊन तहसील में कार्यरत मजिस्ट्रेट की सरकारी गाड़ी ने बाइक सवार एक युवक को जोरदार टक्कर मार दी है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए और बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। इसके बाद आनन-फानन में तहसील मजिस्ट्रेट घायल युवक को अपनी गाड़ी में डालकर झिंझाना सीएचसी में पहुंची और घायल का प्राथमिक उपचार कराया। जहां चिकित्सकों ने युवक की गंभीर हालात को गंभीर देखते हुए मेरठ के हायर सेंटर रेफर कर दिया है। वहीं सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और पूरे घटनाक्रम की जांच शुरू की।