26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बड़ी खबर : भाजपा नेता के स्कूल की वैन हुई दुर्घटनाग्रस्त, मची चीख-पुकार

भाजपा नेता की स्कूल की वैन दुर्घटनाग्रस्त हो गई। जिसमें सवार स्कूली बच्चे घायल हो गए हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुजफ्फरनगर

•

image

Rahul Chauhan

•

Updated: 18 Sep 2018, 5:39 PM IST

van

बड़ी खबर : भाजपा नेता के स्कूल की वैन हुई दुर्घटनाग्रस्त, मची चीख-पुकार

शामली। जहां एक तरफ केंद्र सरकार और प्रदेश सरकार नए हाईवे आदि का शुभारंभ कर रही है तो वहीं उत्तर प्रदेश में दुघटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही है। ऐसा ही एक मामला अब शामली का आया है जिसमें भाजपा नेता की स्कूल की वैन दुर्घटनाग्रस्त हो गई। जिसमें सवार स्कूली बच्चे घायल हो गए हैं।

यह भी पढ़ें : योगीराज में स्कूल का ऐसा कारनामा आया सामने, हो सकती है बड़ी कार्रवाई

बताया जा रहा है कि स्कूल वैन और ट्रक की आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। भिड़ंत इतनी जोरदार थी कि स्कूली वैन के आगे के हिस्से के परखच्चे उड़ गए। वहीं वैन में बैठे करीब आधा दर्जन स्कूली बच्चे घायल हो गए। राहगीरों ने सभी घायलों को नगर के एक निजी हॉस्पिटल में भर्ती कराया है। टक्कर मारने के बाद आरोपी ट्रक चालक ट्रक लेकर फरार हो गया। यह स्कूल भाजपा नेता और पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष अरविंद संगल का है।

यह भी पढ़ें : चंद्रशेखर के रिहा होने के बाद सहारनपुर में फिर भड़की हिंसा, इस बार ‘भीम आर्मी’ की राजपूतों से नहीं, इनसे हुई भिड़ंत

आपको बता दें कि यह हादसा जनपद शामली के सदर कोतवाली क्षेत्र के मेरठ करनाल हाईवे पर हुआ। शामली नगर के सेंट आरसी कान्वेंट पब्लिक स्कूल की वैन स्कूली बच्चों को लेकर वापस लौट रही थी। जैसे ही वह मेरठ करनाल हाईवे पर पहुंची तो सामने से तेज गति से आ रहे एक ट्रक ने स्कूल वैन को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि स्कूल वैन के आगे के हिस्से के परखच्चे उड़ गए। टक्कर लगने से वैन में सवार करीब आधा दर्जन बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं वैन चालक की हालत हुई नाजुक बनी हुई है।

यह भी पढ़ें : सैकड़ों छात्र-छात्राओं ने कॉलेस प्रबंधन पर लगाए गंभीर आरोप, बोले- ‘छोड़ देंगे पढ़ाई’

आरोपी ट्रक चालक ट्रक लेकर फरार हो गया। घायल बच्चों को राहगीरों ने किसी तरह स्कूल वैन से निकालकर शामली नगर के एक निजी हॉस्पिटल में भर्ती कराया, जहां पर उनका उपचार चल रहा है। यह स्कूल नगर पालिका परिषद के पूर्व चेयरमैन अरविंद संगल व भाजपा महिला मोर्चा के जिलाध्यक्ष मीनू संगल का है। एसपी शामली दिनेश कुमार ने बताया कि इस मामले में हादसा करने वाले ट्रक को पकड़ लिया गया है, जबकि ट्रक चालक की तलाश की जा रही है। जल्द ही आरोपी चालक की गिरफ्तारी कर ली जाएगी।

बड़ी खबरें

View All

मुजफ्फरनगर

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग