मुजफ्फरनगर. आए दिन कलयुगी पुत्रों द्वारा अपने मां-बाप के साथ दुर्व्यवहार की घटनाएं अक्सर देखने को मिलती हैं, इस कलयुग में आज भी श्रवण कुमार जीवित हैं, जो अपने बुजुर्गों की मनोकामना पूरी करने के लिए कांवड़ में बिठाकर तीर्थस्थलों की यात्रा कराते हुए हरिद्वार से गंगा जल उठाकर अपने गतंव्य की और बढ़ रहा है। ये कलयुग का श्रवण कुमार जो आज त्रेता युग के उस श्रवण कुमार की याद ताजा कर रहा है जो अपने अंधे माता-पिता की आखों का तारा था। कौन सोच सकता है कि इस कलयुग में श्रवण कुमार जैसा पौता भी पैदा हो सकता है, जो अपने दादा-दादी की इच्छा पूरी करने के लिए दोनों को टोकरी में बैठाकर हरिद्वार से गंगाजल लेकर मुजफ्फरनगर पहुंचा है।