दरअसल, मामला शामली के थाना आदर्शमंडी क्षेत्र के कस्बा बनत का है। जहां कस्तूरबा गांधी स्कूल के छात्रावास से 3 छात्राएं संदिग्ध परिस्थिति में लापता हो गईं थीं। लापता तीनों छात्राओं में दो सगी बहनें और एक उनकी सहेली है, जो कस्बा झिंझाना की निवासी हैं अौर कक्षा 7 व 8 में पढ़ती हैं। बताया जा रहा है तीनों छात्राएं शनिवार शाम स्कूल से बाहर निकली थीं, लेकिन काफी समय बीत जाने के बाद भी जब वापस नहीं लौटी तो स्कूल प्रशासन ने छात्राओं की तलाश शुरू की, लेकिन काफी प्रयास के बाद भी छात्राओं का कोई सुराग नहीं मिल पाया। इसके बाद स्कूल प्रशासन ने इस पूरे घटनाक्रम की सूचना छात्राओं के परिजनों को दी। सूचना पर पहुंचे छात्राओं के परिजनों ने भी काफी तलाश किया, लेकिन उन्हें भी कोई सफलता हाथ नहीं लग पाई।