
VIDEO: देश के माहौल पर पश्चिम बंगाल के राज्यपाल ने जताई चिंता, जानिये क्या कहा
मुजफ्फरनगर. पश्चिम बंगाल के राज्यपाल केसरी नाथ त्रिपाठी एक निजी कार्यक्रम में शिरकत करने रविवार को मुजफ्फरनगर पहुंचे। इस दौरान मीडिया से बात करते हुए उन्होंने लोगों को भाषा में संयम रखने की नसीहत देते हुए कहा की ऐसी भाषा बोलें जो सबको अच्छी लगे। वहीं राज्यपाल पश्चिम बंगाल में लगातार हो रही भाजपा कार्यकर्ताओं की हत्या व कानून व्यवस्था के सवाल पर कन्नी काटते नजर आए। बता दें कि राज्यपाल केसरी नाथ त्रिपाठी भाजपा नेत्री गीता जैन के आवास पर एक पारिवारिक प्रोग्राम में सम्मिलित होने आए थे।
वहीं राज्यपाल केसरी नाथ त्रिपाठी ने जानकारी देते हुए बताया की देश में आज एक अजीब सा वातावरण हो रहा है। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार से भाषा की मर्यादाओं का उल्लंघन हो रहा है। अमर्यादित, असंयमित और असंतुलित भाषा का प्रयोग हो रहा है। वह समाज के लिए उत्साहवर्धक नहीं है, बल्कि हानिकारक है। लोकतंत्र के युग में प्रत्येक व्यक्ति को अपनी बात कहने का अधिकार है, लेकिन अगर हम अपनी बात कहने में अपनी भाषा का ध्यान नहीं रखेंगे तो सामान्य लोग अपना व्यवहार बदलते जाएंगे। उस व्यवहार के बदलने से समाज में विसंगतियां पैदा होगी, संघर्ष पैदा होगा, द्वेष पैदा होगा। इसीलिए समाज के हर वर्ग से बातचीत में भाषाई मर्यादा का जरूर पालन करो तो ज्यादा अच्छा रहेगा। कहने वाले का स्तम्भ ऊंचा रहेगा और सुनने वाले का भी स्तम्भ भी ऊंचा रहेगा। वहीं राज्यपाल केसरी नाथ त्रिपाठी पश्चिम बंगाल में लगातार हो रही भाजपा कार्यकर्ताओं की हत्या व कानून व्यवस्था के सवाल पर कन्नी काटते नजर आए।
Updated on:
29 Oct 2018 09:35 am
Published on:
29 Oct 2018 09:35 am
