हरिराम धेड़ू बचपन में अपने दादा के पास बैठ कर राम नाम का जाप करते थे। वे बताते हैं कि पढाई के साथ ही वे भगवान रामकी भक्ति करते रहे। वर्ष 1980 में एमएससी करने के बाद एयरफोर्स में चयन हो गया। पांच वर्ष एयरफोर्स सेवा की, लेकिन राम की भक्ति के कारण नौकरी में मन नहीं लगा। 1985 में नौकरी छोड़ दी। अधिकारियों ने भी उनकी भक्ति को देख पेंशन शुरू कर दी। हरिराम गांव आकर घर में राम नाम का जाप करने लगे। उनकी भक्ति को देख पत्नी सीता भी उनके साथ राम की भक्ति में लीन हो गई। हरिराम गांव में या आसपास कहीं भी धार्मिक कार्यक्रम होने पर वहां लोगों को राम नाम जाप करने के लिए प्रेरित करते हैं।