
cm raje
नागौर।
प्रदेश में चुनावी साल होने का असर अब देखने को मिल रहा है। मुख्यमंत्री राजस्थान के नागौर में तीन दिवसीय दौरे पर गई हुई है। ऐसे में सीएम नागौर को एक के बाद एक सौगातें देने में पीछे नहीं हट रही है। अब हाल ही में सीएम राजे ने नागौर को करोड़ो रुपयों की नई सौगात दी है।
तीन दिवसीय नागौर दौरे पर आईं मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने दूसरे दिन बुधवार को डीडवाना के सीताराम बाग में भाजपा कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों से मुलाकात की।सीएम राजे ने भाजपा कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों से मिलने के बाद आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटने की नसीहत भी दी है।
मुख्यमंत्री के साथ इस दौरान केन्द्रीय मंत्री सीआर चौधरी, सार्वजनिक निर्माण विभाग मंत्री युनूस खान सहित जिले के सभी विधायक एवं पार्टी पदाधिकारी उपस्थित रहे। इस दौरान उन्होंने बंद कमरे में परबतसर विधायक मानसिंह किनसरिया के नेतृत्व में राजपूत समाज के नेताओं से भी मुलाकात की।
गौरतलब है कि मुख्यमंत्री राजे मंगलवार को नागौर दौरे पर आई थी, उन्होंने मंगलवार को जायल व डीडवाना में नहरी पानी पहुंचने पर जल वितरण परियोजना का शुभारम्भ किया था। रात को डीडवाना ही रूकीं तथा सुबह पार्टी कार्यकर्ताओं से मिली।
मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे ने मंगलवार को डीडवाना में 737 करोड़ की विभिन्न योजनाओं का शुभारंभ किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने प्रत्येक परियोजना का खुद जायजा लिया।
मुख्यमंत्री ने 3 बजे रहमान गेट स्थित हेलीपेड पर पहुंची । इसके बाद वे कुचामन रोड़ पर बस टर्मिनल पहुंची, जहां पीपीपी मोड पर निर्मित हो रहे बस टर्मिनल का शिलान्यास किया। इसके बाद पंडित बच्छराज व्यास विद्यालय होते हुए मुख्यमंत्री सालासर रोड़ स्थित हैडवक्र्स पहुंचकर उद्घाटन किया। बाद में वे लाडनूं रोड़ रेलवे ओवरब्रिज पहुंची और फीता काटकर लोकार्पण किया। इसके बाद मुख्यमंत्री ने राजकीय बांगड़ अस्पताल पहुंचकर 300 बेड में क्रमोन्नत करने के कार्य का शिलान्यास किया । इसके पश्चात नवनिर्मित डाक बंगले का लोकार्पण किया।
Published on:
2 May 2018, 12:47 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.