गुरुवार शाम को 5:00 बजे तक आए आवेदनों पर विचार करने के बाद विभाग की ओर से जिन चिकित्सकों का चयन होगा, उन्हें दूरभाष पर सूचित कर दिया जाएगा। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि सभी आवेदन करता विशेष रुप से ध्यान रखेंगे वे अपने आवेदन व्यक्तिगत रूप से लेकर उपस्थित नहीं होएं। यह निर्णय कोरोना वायरस ( Coronavirus ) की रोकथाम को लेकर किया गया है।