7 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

वीडियो में देखिए, डिस्कॉम कर्मचारी कैसे तोड़ते हैं अवैध लाइनें

बिजली चोरों के ठिकानों पर दबिश, नागौर डिविजन में 37 स्थानों पर पकड़ी चोरी, साढ़े 3 किलोमीटर लम्बी अवैध बिजली लाइन हटाकर 7 ट्रांसफार्मर किए जब्त
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नागौर

•

image

Shyam Lal Choudhary

•

Updated: 29 Nov 2017, 12:42 PM IST

Caught power theft

Caught power theft at 37 places in Nagaur division

नागौर. खींवसर, मूण्डवा एवं नागौर क्षेत्र में डिस्कॉम अधिकारी पुलिस बल के साथ लगातार दबिशें देकर बिजली चोरी पकड़ रहे हैं। मंगलवार को नागौर डिविजन में एक्सईएन आरबी सिंह के नेतृत्व में खींवसर, मूण्डवा एवं नागौर के गांवों में अवैध रूप से खींची गई 11 केवी की करीब साढ़े 3 किलोमीटर लम्बी बिजली लाइनों को तोड़कर 12.15 लाख रुपए का जुर्माना लगाया गया। एक्सईएन सिंह ने बताया कि मंगलवार की कार्रवाई में 7 अवैध ट्रांसफार्मर भी जब्त किए गए, जो बिजली चोरों ने बिजली लाइन खींचकर लगा रखे थे।


कांटों में छिपा रखे थे ट्रांसफार्मर
मूण्डवा व पांचौड़ी क्षेत्र में डिस्कॉम व पुलिस टीम जब संदिग्ध स्थानों पर कार्रवाई करने पहुंची तो कई जगह अवैध रूप से लगाए गए ट्रांसफार्मर कांटों के बीच छिपा रखे थे। विजिलेंस टीम ने अवैध रूप से लगाए गए ट्रांसफार्मर जब्त कर बिजली के खम्भों को ध्वस्त कर दिया।

डेढ़ घण्टे की कार्रवाई में 32 अवैध नलकूप बंद
खींवसर. अवैध नलकूपों के चलते ग्राम पांचौड़ी सहित राजस्व गांवों में पिछले कई दिनों से बिगड़ी विद्युत आपूर्ति को लेकर डिस्कॉम के उच्च अधिकारियों के निर्देश पर मंगलवार को विद्युत निगम की टीम ने भारी भरकम पुलिस जाप्ते के साथ बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 31 पोल की अवैध विद्युत लाइन हटाकर 32 नलकूप बंद करवाए हैं। इनमें कुछ के विद्युत ट्रांसफार्मर तो निगम ने बरामद कर लिए शेष कार्रवाई के दौरान अवैध नलकूप संचालक लेकर फरार हो गए। इस दौरान निगम की टीम ने अवैध लाइनों को तोड़कर नीचे गिरा दिया। इस कार्रवाई से अवैध नलकूप संचालकों में हड़कम्प मच गया। विद्युत निगम की इस कार्रवाई के दौरान पांचौड़ी पुलिस थाना सहित भारी संख्या में पुलिस लाइन की पुलिस व आरएससी के जवानों का अतिरिक्त जाप्ता साथ रहा। दर्जनों वाहनों के काफीले के गांव में प्रवेश करते ही अवैध नलकूप संचालकों में हड़कम्प मच गया। इस दौरान कई नलकूप संचालकों ने अपने विद्युत उपकरण मौके से गायब कर दिए। निगम की टीम ने विद्युत ट्रांसफार्मर जब्त भी किए है। करीब 31 विद्युत पोल की लाइन को क्षतिग्रस्त कर तार जब्त किए। करीब डेढ घण्टे चली इस कार्रवाई के दौरान विद्युत निगम के सभी अधिकारी मौके पर मौजूद थे। अनेक गांवों में पिछले कई दिन से बार-बार ट्रिपिंग की शिकायतें मिल रही थी। अवैध नलकूप बढऩे से वैध नलकूप सुचारू रूप से नहीं चल पा रहे थे। काश्तकारों की शिकायत पर निगम की टीम ने बिगड़ रहे विद्युत सिस्टम में सुधार लाने के लिए अवैध नलकूपों के खिलाफ कार्रवाई कर 32 अवैध नलकूप पकड़े हैं। निगम ने पांचौड़ी के रावों की ढाणी से ट्रांसफार्मर जब्त करने के साथ 31 पोल की विद्युत लाइन हटाई गई।