28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

फंदे पर लटका मिला आरक्षक का शव, दो महीने पहले की थी दूसरी शादी

इटारसी थाने में पदस्थ आरक्षक का शव उनके किराए के मकान में मिलने से फैली सनसनी..  
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नर्मदापुरम

•

image

Shailendra Sharma

•

Updated: 26 Jul 2022, 4:06 PM IST

narmadapuram.jpg

नर्मदापुर. नर्मदापुरम के इटारसी में एक आरक्षक की लाश उनके किराए के मकान में फांसी के फंदे पर लटकती मिलने से सनसनी फैल गई। आरक्षक का नाम प्रमोद साहू है जो कि इटारसी की न्यास कॉलोनी में किराए के मकान में रहते थे। शुरूआती तफ्तीश में पता चला है कि कॉन्स्टेबल प्रमोद साहू का पहली पत्नी से तलाक हो चुका है और उन्होंने दो महीने पहले ही दूसरी शादी की थी। बीती रात उनका पत्नी के साथ विवाद होने की बात भी सामने आई है।

ये है पूरी घटना
इटारसी थाने में पदस्थ आरक्षक प्रमोद साहू का शव उनके घर में फांसी के फंदे पर लटका मिला है। घटना का पता चलने के बाद मंगलवार की सुबह करीब 8.30 बजे पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरु की। मौके पर पहुंचे एएसपी अवधेश प्रताप सिंह का कहना है कि कॉन्स्टेबल प्रमोद साहू का शव घर में फांसी पर लटका मिला है और शुरुआती जांच में पत्नी से झगड़ा होने की बात सामने आई है। प्रथम दृष्टतया मामला सुसाइड का लग रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत के कारणों की पुष्टि हो पाएगा।

यह भी पढ़ें- 17 साल की युवती पर आया मौसा का दिल, बोलता- तुम्हारे लिए पत्नी को छोड़ दूंगा


दो महीने पहले की थी दूसरी शादी
आरक्षक प्रमोद साहू मूल रूप से बैतूल के रहने वाले थे और इटारसी में सीसीटीएनएस का काम देखते थे। उनका पहली पत्नी से तलाक हो चुका है और दो महीने पहले मई के महीने में ही उन्होंने दूसरी शादी की थी। पड़ोसियों से पूछताछ में सोमवार-मंगलवार की रात आरक्षक व उनकी दूसरी पत्नी के बीच झगड़ा होना सामने आया है जिससे लग रहा है कि विवाद के बाद ही आरक्षक ने खुदकुशी की है।

यह भी पढ़ें- क्रूरता की हद पार : 8 साल की बच्ची को बेरहमी से पीटा, प्राइवेट पार्ट भी दागा