31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

झारखंड में भीषण सड़क हादसा : बस-ट्रक की टक्कर में 10 की मौत, दो दर्जन से ज्यादा घायल

झारखंड में बुधवार सुबह एक भीषण सड़क हादसा हो गया है। बस और ट्रक की आमने-सामने हुई टक्कर में 10 लोगों की मौत हो गई है। वहीं दो दर्जन से ज्यादा लोग जख्मी हो गए है। यह हादसा झारखंड के पाकुड़ में हुआ। दुर्घटना में मरने वाले लोगो की संख्या बढ़ने की आशंका है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Shaitan Prajapat

•

Updated: 5 Jan 2022, 11:41 AM IST

road accident in jharkhand

road accident in jharkhand

नई दिल्ली। झारखंड में बुधवार सुबह एक भीषण सड़क हादसा हो गया है। बस और ट्रक की आमने-सामने हुई टक्कर में 10 लोगों की मौत हो गई है। वहीं दो दर्जन से ज्यादा लोग जख्मी हो गए है। यह हादसा झारखंड के पाकुड़ में हुआ। शुरुआती जानकारी के अनुसार, साहिबगंज से दुमका जा रही बस लिट्टीपाड़ा-अमड़ापाड़ा रोड पर पडेरकोला के पास गैस सिलेंडरों से लदे ट्रक से टकरा गई। बस में 40 से ज्यादा लोगों के सवार होने थे। दुर्घटना में मरने वाले लोगो की संख्या बढ़ने की आशंका है। प्रशासन और पुलिस के पहुंचने से पहले ही स्थानीय लोग राहत और बचाव के कार्य में जुट गए। बाद बाद जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन के आला अधिकारी पहुंचे।

बस की बॉडी काटकर लोगों को निकाला बाहर
तेज रफ्तार वाले एलपीजी सिलेंडर लदे ट्रक ने बस में टक्कर मार दी। दोनों गाड़ियों के बीच टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों के परखच्चे उड़ गए। बताया जा रहा है कि मरने वालों में ज्यादा लोग बस यात्री है। भिड़त के बाद बस में सवार लोग सड़क पर आ गिरे। बस में बैठे लोग कई ही अंदर ही फंस गए। बस की बॉडी काटकर लोगों को बाहर निकाला जा रहा है।

यह भी पढ़ें: दिल्ली में कई पाबंदियां, लेकिन मेट्रो और बसें पूरी क्षमता के साथ चलेंगी

बढ़ सकती है मृतकों की संख्या
स्थानीय लोगों के बस का ड्राइवर अब तक जिंदा है। वह बस में ही फंसा हुआ है। स्थानीय लोगों ने बताया कि दुर्घटना में मरने वाले लोगो की संख्या बढ़ने की आशंका है। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग भी राहत और बचाव के कार्य में जुटे हुए हैं। स्थानीय पुलिस भी घटना की जानकारी मिलने के बाद घटनास्थल पर पहुंची है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं। फिलहाल मारे गए लोगों की पहचान नहीं हो सकी है। घायलों को अस्पताल ले जाया गया है।

यह भी पढ़ें: ओमिक्रॉन का पता लगाने वाली पहली किट Omisure को ICMR ने दी मंजूरी