35 किसानों पर लगा 87,500 रुपए का जुर्माना
टोहाना के उप जिलाधिकारी (एसडीएम) प्रतीक हुड्डा ने शनिवार को बताया कि टोहाना, कन्हड़ी, समैन, अमानी, सिब्बलवाला, डाँगरा, हैदरवाला, फ़तेहपुरी, लालौदा, पारता, जमालपुर शेखा, गाजुवाला, धारसुल कलाँ, इंदाछुई, चंदडकलाँ, जापतेवाला, नन्हेडी, रताथेह के 35 किसानों पर धान की पराली जलाने पर यह जुर्माना लगाया गया है।