दिल्ली चुनाव 2025 में बीजेपी ने 48 सीटों पर जीत हासिल की, वहीं आम आदमी पार्टी ने 22 सीटों पर जीत दर्ज की। दिल्ली चुनाव में कांग्रेस ने एक भी सीट नहीं जीती थी। भले ही दिल्ली में कांग्रेस ने एक भी सीट नहीं जीती लेकिन आम आदमी पार्टी को नुकसान किया है। यही वजह है कि आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल नई दिल्ली विधानसभा सीट से चुनाव हार गए। इस सीट पर कांग्रेस ने पूर्व सीएम शीला दीक्षित के बेटे संदीप दीक्षित को उतारा था।