दिल्ली में कांग्रेस समेत इंडिया गठबंधन की कई पार्टियों ने 7 अक्टूबर को दिल्ली चुनाव आयोग कार्यालय के बाहर संयुक्त प्रदर्शन करने का फैसला किया है। इसमें कांग्रेस, सीपीआई, सीपीआई(एम), आरजेडी, एनसीपी और आरएसपी के प्रतिनिधि शामिल होंगे। पार्टियां SIR को खत्म करने और चुनावी प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने की मांग कर रही हैं।