
Pahalgam Terror Attack: जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के समर्थन में एक व्यक्ति ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया था। युवक ने विवादित पोस्ट में थैंक्यू पाकिस्तान, थैंख्यू लश्कर-ए-तैयबा लिखा था। मामले की जानकारी सामने आने के बाद पुलिस एक्शन में आई और तुरंत युवक को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार युवक की पहचान नौशाद के रूप में हुई है।
युवक ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए पहलगाम में हुए आतंकी हमले का समर्थन करते हुए लिखा- थैंक यू पाकिस्तान, थैंक यू लश्कर ए तैय्यबा। हम और खुश होते अगर आप RSS, BJP, बजरंग दल और मीडिया को टार्गेट करते।
बता दें कि युवक की पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद हड़कंप मच गया। लोगों ने युवक को तुरंत गिरफ्तार करने की मांग की। वहीं इस मामले में बीजेपी नेता सीपी सिंह ने एसपी से शिकायत की। इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
बोकारो एसपी मनोज स्वर्गीयतारी ने कहा कि युवक ने पहलगाम आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान और आतंकियों के समर्थन में सोशल मीडिया पर एक पोस्ट की थी। युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है। फिलहाल पुलिस युवक से पूछताछ कर रही है।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने कांग्रेस पर निशाना साधा है। उन्होंने लिखा कि दुख की इस घड़ी में भी गांधी परिवार को मुसलमान दिखता है,कांग्रेस के इसी मानसिकता ने आज देश में नफ़रत का पौधा अंकुरित कर दिया है। भारत सनातन धर्म के कारण ही कश्मीर से कन्याकुमारी तक एक है। भारत माननीय प्रधानमंत्री के नेतृत्व में मज़बूत व कामयाब है और होगा ही, आतंकवादी व उनके संरक्षक मारे जाएँगे,भारत के बाहर बैठे दुश्मन और मुसलमानों को भड़काने वाले देश के अंदर के दुश्मन नेस्तनाबूद होंगे।
Published on:
23 Apr 2025 04:19 pm
बड़ी खबरें
View Allराष्ट्रीय
ट्रेंडिंग
