
Ajit Pawar and Rohit Pawar
महाराष्ट्र (Maharashtra) के उपमुख्यमंत्री और एनसीपी नेता अजित पवार (Ajit Pawar) की 28 जनवरी को पुणे जिले के बारामती में विमान हादसे में मौत हो गई। लैंडिंग के दौरान विमान क्रैश हो गया जिसमें अजित पवार समेत 5 लोग मारे गए। अजित पवार की मौत महाराष्ट्र की राजनीति के लिए बड़ा झटका है। अब उनकी पत्नी सुनेत्रा पवार (Sunetra Pawar) को उनकी जगह उपमुख्यमंत्री बनाया गया है। अजित पवार के भतीजे रोहित पवार (Rohit Pawar) ने भी सुनेत्रा को महाराष्ट्र का उपमुख्यमंत्री बनाए जाने का समर्थन किया है। लेकिन इसी बीच उन्होंने एक बड़ी बात कह दी है।
रोहित पवार ने आज पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा, "इस हादसे (अजित पवार के विमान क्रैश) को लेकर लोगों के मन में कई सवाल हैं। अगर आप टेक्निकल एक्सपर्ट्स, फ्लाइंग एक्सपर्ट्स, पायलट्स, पत्रकारों या रिसर्चर्स से बात करेंगे, तो सभी को शक है और हमें भी ऐसे ही शक हैं। हमारे जो सवाल और चिंताएं हैं, उन्हें उठाया जाएगा, और मुझे उम्मीद है कि हमें जवाब मिलेंगे। इसलिए 10 फरवरी को मुंबई में हम इस बारे में एक प्रेजेंटेशन/प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे।"
रोहित पवार महाराष्ट्र के राजनेता हैं। वह शहद पवार (Sharad Pawar) के चचेरे पोते हैं और पवार परिवार की चौथी पीढ़ी के नेता हैं। रोहित कर्जत-जामखेड़ विधानसभा क्षेत्र से विधायक हैं और एनसीपी (शरद पवार गुट) से जुड़े हुए हैं। रोहित व्यवसायी, सामाजिक कार्यकर्ता और महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन से भी जुड़े रहे हैं। वह युवा चेहरे के रूप में अपने विधानसभा क्षेत्र में काफी लोकप्रिय हैं।
Updated on:
07 Feb 2026 01:37 pm
Published on:
07 Feb 2026 01:35 pm
बड़ी खबरें
View Allबिहार चुनाव
राष्ट्रीय
ट्रेंडिंग
