सौरभ भारद्वाज ने कहा कि अगर देश में लोगों को अपनी बात रखने की अनुमति नहीं दी जाएगी, तो इससे अराजकता के बीज बोए जाएंगे। उन्होंने आरोप लगाया कि भारी संख्या में पुलिस और अर्धसैनिक बलों की तैनाती करके सरकार खुद ऐसी स्थिति पैदा कर रही है। उन्होंने सवाल उठाया कि क्या पाकिस्तान, बांग्लादेश या चीन ने भारत पर हमला कर दिया है, जो इतनी बड़ी संख्या में सुरक्षा बल तैनात किए गए हैं?