10 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

‘पुलिस स्टेशन बनेगा अब नया जंतर-मतंर’, जाफरपुर पुलिस स्टेशन से बोले अरविंद केजरीवाल

Arvind Kejriwal: अरविंद केजरीवाल ने जाफरपुर पुलिस स्टेशन से एक वीडियो जारी कर कहा है कि अब पुलिस स्टेशन नया जंतर-मंतर बनने जा रहा है। उन्होंने कहा कि यहां सिर्फ 15-20 पुलिसकर्मी है।
2 min read
Google source verification
Arvind Kejriwal in afarpur Police Station

अरविंद केजरीवाल (फोटो-IANS)

CJP Jantar Mantar Protest: दिल्ली में हो रहे कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के विरोध प्रदर्शन के दौरान हजारों प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया गया था। इस दौरान आम आदमी पार्टी (AAP) के प्रमुख अरविंद केजरीवाल को पुलिस ने हिरासत में लेकर जाफरपुर पुलिस स्टेशन ले गई है। वहां से अरविंद केजरीवाल ने वीडियो जारी कर बताया कि अब पुलिस स्टेशन धीरे-धीरे नया जंतर-मतंर बनता जा रहा है।

पुलिस स्टेशन पर बताए 15-20 पुलिसकर्मी

अरविंद केजरीवाल ने अपनी वीडियो में कहा है कि दिल्ली पुलिस मुझे हिरासत में लेकर जाफरपुर पुलिस स्टेशन लेकर आई है। आगे उन्होंने कहा कि बाहर बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए हैं और पूरे पुलिस स्टेशन को घेर लिया है। उन्होंने कहा कि यह जगह अब धीरे-धीरे नया जंतर-मतंर बनती जा रही है। यहां सिर्फ 15 से 20 पुलिसकर्मी है, जबकि बाहर प्रदर्शनकारी बड़ा संख्या में मौजूद हैं।

हिरासत से किया रिहा

इस ट्वीट के बाद अब जानकारी आ रही है कि पुलिस ने घंटों हिरासत में रखकर अरविंद केजरीवाल को रिहा कर दिया है। वहीं, आम आदमी पार्टी ने कहा कि है कि अब वह CJP और शांतिपूर्ण प्रदर्शनकारियों के साथ मजबूती से खड़ी है। ज्ञानेश कुमार को इस्तीफा देना चाहिए।

'जेल पड़ जाएगी कम'

अरविंद केजरीवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि आपकी जेलें अब कम पड़ जाएंगी। देश का युवा अब जाग चुका है। अब वह आपकी जेल और हिरासत की धमकियों से डरने वाला नहीं है। इनसे पंगा लेने की हिम्मत मत करो। उन्होंने मोदी से कहा कि ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा लो और वोट चोरी करना बंद करो।

पुलिस करने लगी लोगों को रिहा

पूरे दिन हिरासत में रखने के बाद अब दिल्ली पुलिस हिरासत में लिए नेताओं को रिहा करने लगी है। अरविंद केजरीवाल से पहले ममता बनर्जी को भी रिहा कर दिया गया था। वहीं, दिल्ली पुलिस ने बताया कि डिटेंशन सेंटर से महिला प्रदर्शनकारियों और बुजुर्गों को छोड़ा जा रहा है। कल की रणनीति पर ममता ने कहा कि वह अभी कुछ भी जानकारी नहीं दे सकती है। लेकिन उन्होंने कहा कि इंडिया गठबंधन ने कल एक साथ खड़े होने की बात कही है।