25 अप्रैल 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

‘यह सिर्फ फोटोशूट है’, PM मोदी की नाव यात्रा पर CM ममता बनर्जी का तीखा हमला

TMC Vs BJP: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने PM मोदी की हुगली नदी यात्रा को चुनावी स्टंट और फोटोशूट बताया, साथ ही यमुना की सफाई पर केंद्र सरकार को घेरा।

2 min read
Google source verification

PM मोदी ममता बनर्जी का तीखा हमला (X)

Bengal Election 2026: पश्चिम बंगाल की राजनीति में एक बार फिर तीखी बयानबाजी देखने को मिली है। राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) की हुगली नदी में हालिया नाव यात्रा पर जोरदार हमला बोला है। उन्होंने इसे सिर्फ फोटो-शूट और चुनावी स्टंट करार दिया।

गंगा नदी को लेकर केंद्र पर निशाना

हावड़ा में आयोजित एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए ममता बनर्जी ने कहा कि बंगाल में गंगा साफ है, तभी प्रधानमंत्री वहां नाव की सवारी कर पाए। उन्होंने चुनौती देते हुए कहा अगर हिम्मत है तो दिल्ली की यमुना में जाकर डुबकी लगाएं। वहां की हालत पूरी तरह प्रदूषित है। उन्होंने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि जो सरकार यमुना की सफाई नहीं कर पा रही, वह बंगाल आकर गंगा के साथ तस्वीरें खिंचवा रही है।

यह सिर्फ फोटोशूट

मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री की इस यात्रा को पूरी तरह राजनीतिक बताया। उन्होंने कहा कि गंगा में नाव चलाना कोई बड़ी बात नहीं है, लेकिन इसे प्रचार का माध्यम बनाना गलत है। उनके अनुसार, यह कदम जनता को प्रभावित करने के लिए उठाया गया एक सुनियोजित प्रयास है।

झालमुड़ी कार्यक्रम पर भी उठे सवाल

ममता बनर्जी ने झारग्राम में प्रधानमंत्री के झालमुड़ी खाने के कार्यक्रम पर भी सवाल खड़े किए। उन्होंने इसे पहले से नियोजित नाटक बताते हुए कहा झालमुड़ी पहले से तैयार थी। दुकान में पहले से कैमरे लगाए गए थे पूरा कार्यक्रम स्क्रिप्टेड था। CM ने तंज कसते हुए कहा, अगर आपको सच में बंगाल पसंद है, तो यहां का मछली-भात भी खाइए, मैं खुद बनाकर खिलाऊंगी।

अभिषेक बनर्जी का बयान

तृणमूल कांग्रेस के नेता अभिषेक बनर्जी (Abhishek Banerjee) ने भी प्रधानमंत्री पर निशाना साधते हुए कहा कि वह अब बंगाल के सबसे बड़े ब्रांड एंबेसडर बन गए हैं। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री केवल चुनाव के समय ही बंगाल आते हैं। उन्हें पूरे साल यहां आकर राज्य की संस्कृति और पर्यटन को समझना चाहिए। उनके दौरे से लोगों को बंगाल की खूबसूरती के बारे में जानकारी मिली। अभिषेक बनर्जी ने यह भी दावा किया कि जहां प्रधानमंत्री ने झालमुड़ी खाई, उस स्थान का विकास झारग्राम नगर पालिका द्वारा किया गया है।