कई मौकों पर नीतीश कुमार पाला बदल चुके हैं, ऐसे में विधानसभा चुनाव से पहले एक बार अटकले तेज हो गई है कि नीतीश कुमार एनडीए छोड़ सकते है। कयास लगाए जा रहे है कि नीतीश कुमार बीजेपी से नाराज चल रहे है। दरअसल, नीतीश कुमार किस बात से नाराज हो जाए, किस बात को मुद्दा बना ले ये सिर्फ वे ही जानते हैं। हालांकि आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने पहले बिहार में सियासी उलटफेर को लेकर बयान दिया था। उन्होंने कहा था कि ये सब बेकार की बात है। वहीं RJD विधायक भाई वीरेंद्र ने भी नीतीश कुमार को लेकर प्रतिक्रिया दी थी। उन्होंने कहा था कि नीतीश कुमार सांप्रदायिक ताकतों को छोड़कर आते हैं तो निश्चित रूप से हम उनका स्वागत करेंगे।