5 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पंजाब में कानून-व्यवस्था पर BJP का AAP सरकार पर हमला, संबित पात्रा बोले- 48 घंटे में 4 हत्याएं

Sambit Patra: पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी ने AAP सरकार पर कानून-व्यवस्था को लेकर निशाना साधा। संबित पात्रा ने पिछले 48 घंटों में चार हत्याओं का दावा करते हुए भगवंत मान और अरविंद केजरीवाल पर सवाल उठाए। उन्होंने हाई कोर्ट के CBI जांच के आदेश का हवाला देकर सरकार से स्पष्टीकरण भी मांगा।
2 min read
Google source verification

भारत

•

image

Ashib Khan

•

Oct 05, 2026

Sambit Patra press conference

बीजेपी प्रवक्ता संबित पात्रा ने मान सरकार पर साधा निशाना (Photo-IANS)

BJP Attacks AAP Government Punjab: पंजाब में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी लगातार आम आदमी पार्टी सरकार पर कानून व्यवस्था को लेकर निशाना साध रही है। सोमवार को बीजेपी प्रवक्ता संबित पात्रा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर भगवंत मान और अरविंद केजरीवाल पर गंभीर आरोप लगाए। साथ ही प्रदेश में बिगड़ती कानून व्यवस्था को लेकर भी मान सरकार पर निशाना साधा।

उन्होंने कहा कि AAP सरकार के सत्ता में आने के बाद से पंजाब में कानून-व्यवस्था लगातार बिगड़ी है। उन्होंने दावा किया कि राज्य में पिछले 48 घंटों के दौरान चार हत्याएं हुई हैं।

संबित पात्रा ने कहा कि पंजाब में पिछले 48 घंटों में चार लोगों की हत्या हुई है। उन्होंने दावा किया कि सोमवार शाम करीब छह बजे पंजाब की चर्चित सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और मेकअप आर्टिस्ट मैड संधू की हत्या कर दी गई। पात्रा के मुताबिक, लुधियाना में भी 48 घंटे के भीतर तीन हत्याएं हुई हैं, जिनमें एक पूर्व सरपंच भी शामिल है।

केजरीवाल पर साधा निशाना

इस दौरान आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल पर भी निशाना साधा। पात्रा ने कहा कि यदि ऐसी घटनाएं किसी बीजेपी शासित राज्य में होतीं तो केजरीवाल रैली निकालते, प्रेस कॉन्फ्रेंस करते और सरकार को बर्खास्त करने की मांग करते। उन्होंने आरोप लगाया कि पंजाब के मामले में AAP का यह दोहरा रवैया नहीं चलेगा।

हाई कोर्ट के CBI जांच के आदेश का किया जिक्र

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान बीजेपी नेता संबित पात्रा ने पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट द्वारा प्रवर्तन निदेशालय (ED) की ओर से लगाए गए आरोपों के आधार पर मुख्यमंत्री भगवंत मान के करीबी सहयोगियों से जुड़े मामले में CBI जांच के आदेश का भी जिक्र किया। 

उन्होंने दावा किया कि भगवंत मान के करीबी और OSD राजबीर सिंह घुम्मन समेत कुछ अधिकारियों पर बिचौलियों के तौर पर काम करने के आरोप लगाए गए थे। पात्रा के मुताबिक, आरोप है कि सरकारी लाभ लोगों तक पहुंचाने के बदले रिश्वत ली जाती थी और ये अधिकारी कारोबारी हितों तथा सरकार के बीच मध्यस्थ की भूमिका निभाते थे।

पात्रा ने कहा कि इस मामले को लेकर हाई कोर्ट में जनहित याचिका (PIL) दायर की गई थी और अदालत ने अब CBI जांच का आदेश दिया है। उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल, आम आदमी पार्टी और मुख्यमंत्री भगवंत मान को इस मामले पर स्पष्टीकरण देना चाहिए।

बड़ी खबरें

View All

राष्ट्रीय

ट्रेंडिंग