दिल्ली MCD में मेयर पद का चुनाव अचानक से सुर्खियों में आ गया। अभी तक तो आम आदमी पार्टी की उम्मीदवार शैली ओबेरॉय के निर्दलीय मेयर बनने के चांस बलवती थे। पर अचानक भाजपा ने खेल कर दिया। और अपनी रणनीति का आखिर पत्ता मेयर पद के Nomination के आखिरी दिन खोल कर चौंका दिया। भाजपा ने दिल्ली की महापौर पद के लिए रेखा गुप्ता को अपना उम्मीदवार बनाया है। अब दिल्ली MCD मेयर के लिए भाजपा और आम आदमी पार्टी में सीधा मुकाबला होगा। दिल्ली की सड़कों पर चर्चाएं गरम हो गईं हैं कि, दिल्ली MCD का मेयर कौन बनेगा। और मेयर किस पार्टी का होगा। जनता और राजनीतिक पंड़ितों का मानना है कुछ भी हो सकता है। दिल्ली में मेयर चुनाव 6 जनवरी को होना है। उसी दिन दिल्ली नगर निगम की पहली बैठक भी होगी। मेयर चुनाव के नामांकन के लिए अंतिम तारीख 27 दिसंबर है।