पर्यटन विकास परिषद द्वारा जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक, यमुनोत्री के लिए 93 हजार 803, गंगोत्री के लिए 96 हजार 445, केदारनाथ के लिए 1 लाख 66 हजार 576 और बदरीनाथ धाम के लिए 1 लाख 55 हजार 046 श्रद्धालुओं के रजिस्ट्रेशन हुए है। वहीं, हेमकुंड साहिब के लिए 5,151 यात्रियों ने रजिस्ट्रेशन कराया है।