
दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल और पीएम मोदी (सोर्स- ANI)
CJP Protest Kejriwal Statement: दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा है। CJP प्रोटेस्ट के बीच केजरीवाल का बयान चर्चा में आ गया है। उन्होंने सोशल मीडिया ‘एक्स’ पर कहा कि मोदी को लेकर जो बात उन्होंने कही थी, वह 2015 में ही बता चुके थे। केजरीवाल ने प्रधानमंत्री मोदी के लिए ‘कायर’ और ‘मनोरोगी’ जैसे कड़े शब्दों का इस्तेमाल किया।
यही नहीं इससे पहले आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने देश के मौजूदा हालात को इमरजेंसी से भी बदतर बताया। केजरीवाल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट कर सरकार पर तानाशाही का आरोप लगाया।
केजरीवाल ने कहा कि देश में डर का माहौल है। उनके मुताबिक, एक कॉकरोच को उड़ते हुए गिरफ्तार करना भी सरकार के डर को दिखाता है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर भी निशाना साधा। केजरीवाल ने आरोप लगाया कि चुनाव में वोट चोरी के जरिए जीत हासिल की गई। अब लोकतंत्र को कमजोर करके इस कथित गड़बड़ी को छिपाने की कोशिश हो रही है। उन्होंने चुनाव आयोग से जुड़े विवाद का जिक्र करते हुए कहा कि ज्ञानेश कुमार को पद छोड़ना चाहिए। साथ ही, उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी की जवाबदेही की भी मांग की।
बता दें वोटर लिस्ट में कथित गड़बड़ियों को लेकर विपक्ष और केंद्र सरकार के बीच टकराव बढ़ रहा है। कांग्रेस सांसद कार्ति चिदंबरम ने भी सरकार पर सवाल उठाए। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार युवाओं की समस्याओं का जवाब देने से बच रही है।
वहीं चेन्नई में समाचार एजेंसी ‘ANI’ से बातचीत में कार्ति ने कहा कि युवा बेरोजगारी और अवसरों की कमी से परेशान हैं। परीक्षा प्रक्रिया में कथित अनियमितताओं ने भी उनकी चिंता बढ़ाई है। उन्होंने कहा कि सरकार युवाओं के सवालों का सामना नहीं कर पा रही है। कार्ति ने बताया कि विपक्ष इस मुद्दे पर आगे भी कदम उठाएगा। INDIA गठबंधन पहले ही दिल्ली में प्रदर्शन कर चुका है। विपक्षी नेताओं ने राष्ट्रपति से मिलकर अपनी मांगें भी रखी हैं।
उन्होंने कहा कि गठबंधन के नेता फिर बैठक करेंगे। इसके बाद आगे की रणनीति तय की जाएगी। कार्ति ने चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली और विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) पर भी सवाल उठाए। उन्होंने मतदाता सूची में नाम जोड़ने और हटाने से जुड़े फॉर्म 6 और 7 की प्रक्रिया की जांच की मांग की।
इस बीच, CJP कार्यकर्ता अभिजीत दिपके ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा किया। उन्होंने दावा किया कि दिल्ली एयरपोर्ट पर पुलिस ने उन्हें और उनके साथियों को विमान से उतरते समय हिरासत में लिया। वे मुंबई से विरोध प्रदर्शन में शामिल होने दिल्ली पहुंचे थे।
Updated on:
10 Oct 2026 04:47 pm
Published on:
10 Oct 2026 04:31 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
