5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Coronavirus Update: कोरोना मामलों में गिरावट, पिछले 24 घंटे में 14,148 नए केस दर्ज, 302 मरीजों की गई जान

Covid-19 Update: भारत में कोरोना वायरस संक्रमण के दैनिक नए मामलों में गिरावट जारी है। बीते 24 घंटों में देश में 14 हजार 148 नए मामले मिले हैं। वहीं, इस दौरान 302 मरीजों की मौत हुई। नए आंकड़ों को मिलाकर संक्रमितों की कुल संख्या करोड़ लाख 28 लाख 81 हजार 179 पर पहुंच गई है।

2 min read
Google source verification
Corona update : रावतभाटा शहर में 11 नए कोरोना संक्रमित मिले

Corona update : रावतभाटा शहर में 11 नए कोरोना संक्रमित मिले

coronavirus Update in India: देश में कोरोना की रफ्तार धीमी पड़ती दिखाई दे रही है। पिछले 24 घंटे में कोरोना के 14,148 नए मामले सामने आए हैं। वहीं देशभर में 302 मरीजों की मौत दर्ज की गई है। कल के मुताबिक आज गुरुवार को कोरोना मामलों में छोटी गिरावट दिखी है। कल देश में कोरोना के 15,102 मामले दर्ज किए गए थे। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक, देश में अब एक्टिव मामलों की संख्या घटकर 1 लाख 48 हजार 359 हो गई है। वहीं, इस महामारी से जान गंवाने वालों की संख्या बढ़कर 5 लाख 12 हजार 924 हो गई है। आंकड़ों के मुताबिक, अभी तक 4 करोड़ 22 लाख 19 हजार 896 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं।


राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बुधवार को कोरोना वायरस के 766 नए मरीजों की पुष्टि हुई और पांच संक्रमितों ने दम तोड़ दिया। राष्ट्रीय राजधानी में संक्रमण दर आंशिक रूप से घटकर 1.37 फीसदी रह गई है। दिल्ली में कोरोना के कुल मामले बढ़कर 18,53,428 हो गए हैं वहीं 26,086 लोगों की जान जा चुकी है।



यह भी पढ़ें-गंदी नाली के चूहे बन सकते हैं कोरोना के नए वेरिएंट की वजह, अमेरिकी वैज्ञानिकों ने जताई चिंता


मंगलवार को 756 मामले सामने आये थे, पांच लोगों की जान गई थी और संक्रमण दर 1.52 प्रतिशत थी। सोमवार की बात करें तो 586 मामले मिले थे, चार लोगों की जान गई थी और संक्रमण दर 1.37 प्रतिशत थी। दिल्ली में संक्रमण के दैनिक मामलों में गिरावट आई है।यहां 13 जनवरी को सबसे ज्यादा 28,867 मामले आए थे। प्रदेश में 14 जनवरी को 30.6 फीसदी संक्रमण दर रिकॉर्ड की गई थी जो महामारी की मौजूदा लहर में सबसे ज्यादा है।

देश में वैक्सीनेशन का आंकड़ा:
पिछले 24 घंटों में 30.49 लाख से अधिक (30,49,988) वैक्सीन खुराक के साथ भारत का COVID-19 टीकाकरण कवरेज आज सुबह 7 बजे तक 176.52 करोड़ (1,76,52,31,385) से अधिक हो गया है। यह 2,01,49,530 सत्रों के माध्यम से हासिल किया गया है।

यह भी पढ़ें-WHO की चेतावनी, कोरोना के खतरनाक वेरिएंट्स के तेजी से फैलने का ये समय अनुकूल