31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

यस बैंक के को-फाउंडर राणा कपूर को दिल्ली हाईकोर्ट ने दी जमानत

Yes Bank Scam : 466.51 करोड़ मनी लॉन्ड्रिंग मामले में जेल में बंद यस बैंक के को फाउंडर राणा कपूर को बेल हो गई है। दिल्ली हाईकोर्ट ने शुक्रवार मनी लॉन्ड्रिंग मामले में से एक मामले में बेल दे दी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Sanjay Kumar Srivastava

•

Updated: 25 Nov 2022, 2:22 PM IST

rana_kapoor_1.jpg

यस बैंक के को-फाउंडर राणा कपूर को दिल्ली हाईकोर्ट ने दी जमानत

यस बैंक के सह-संस्थापक राणा कपूर को आज बेल मिल गई है। 466.51 करोड़ रुपए मनी लॉन्ड्रिंग मामले नवी मुंबई की तलोजा जेल में बंद यस बैंक के सह-संस्थापक राणा कपूर को आज शुक्रवार को दिल्ली हाईकोर्ट ने जमानत दे दी। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मामला दर्ज किया था। न्यायमूर्ति सुधीर कुमार जैन ने राणा कपूर की दायर जमानत याचिका को स्वीकार कर लिया। इससे पहले ट्रायल कोर्ट ने 15 सह-आरोपियों को जमानत दी थी, पर राणा कपूर को जमानत देने से साफ-साफ इनकार कर दिया गया था। निचली अदालत में ईडी ने इस आधार पर जमानत का विरोध किया कि, अपराध की आय के सृजन में राणा कपूर का हाथ था। राणा ने तर्क दिया कि चूंकि चार्जशीट पहले ही दायर की जा चुकी है, इसलिए उन्हें हिरासत में रखनी से कोई उद्देश्य पूरा नहीं होगा।

यस बैंक को 466.51 करोड़ रुपए का हुआ नुकसान

यस बैंक के सह-संस्थापक राणा कपूर पर आरोप है कि 2017 से 2019 की अवधि के दौरान उसने जनता के धन की हेराफेरी की, इससे यस बैंक को 466.51 करोड़ रुपए का नुकसान हुआ।

प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट में जेल में बंद हैं राणा कपूर

मनी लॉड्रिंग का यह केस केंद्रीय जांच एजेंसी ईडी ने राणा कपूर के खिलाफ दायर किया था। राणा कपूर को केंद्रीय जांच एजेंसी ने मार्च 2020 में प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट (PMLA) के तहत गिरफ्तार किया था। फिलहाल राणा कपूर नवी मुंबई की तलोजा जेल में बंद हैं।

परिवार से जुड़ी कंपनियों को बांटे भारी लोन, आरोप

ईडी का आरोप है कि, राणा कपूर, उनका परिवार और अन्य लोगों ने अपने परिवार से जुड़ी कंपनियों को भारी लोन बांटे और इससे हजारों करोड़ रुपए का फायदा कमाया।

यह भी पढ़े - ऑस्ट्रेलियाई महिला की हत्या का आरोपी राजविंदर सिंह गिरफ्तार, 1 मिलियन ऑस्ट्रेलियन डॉलर का था इनाम

यह भी पढ़े - लचित बरफुकन की जयंती पर पीएम मोदी बोले, कोई भी व्यक्ति और रिश्ता देश से बड़ा नहीं