24 सितंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ECI: ‘चुनाव आयोग ने देशद्रोह किया है और उन्हें सजा मिलनी चाहिए’ CJP के बाद कांग्रेस ने खोला मोर्चा

ECI-SIR विवाद में कांग्रेस सांसद रणदीप सुरजेवाला ने चुनाव आयोग पर गंभीर आरोप लगाए हैं। वहीं CJP नेता अभिजीत दीपके ने ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की है।
2 min read
Google source verification

भारत

image

Anurag Animesh

Sep 24, 2026

Rahul gandhi

राहुल गांधी (फोटो -IANS)

ECI SIR Controversy: चुनाव आयोग की ओर से चलाए जा रहे विशेष गहन पुनरीक्षण यानी SIR (Special Intensive Revision) को लेकर कांग्रेस और चुनाव आयोग के बीच विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है। कांग्रेस सांसद रणदीप सिंह सुरजेवाला ने चुनाव आयोग और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। सुरजेवाला ने दावा किया कि SIR के जरिए युवाओं समेत कई मतदाताओं के वोटिंग अधिकार प्रभावित किए जा रहे हैं।

कांग्रेस नेता सुरजेवाला ने क्या कहा?


सुरजेवाला ने चुनाव आयोग पर तीखी टिप्पणी करते हुए कहा कि Gen Z को वोटिंग के अधिकार से वंचित किया जा रहा है। ECI ने देशद्रोह किया है और उन्हें सजा मिलनी चाहिए और उन पर मुकदमा चलना चाहिए। कांग्रेस का आरोप है कि SIR की प्रक्रिया के जरिए मतदाता सूची में बदलाव किया जा रहा है और इससे चुनावी प्रक्रिया की निष्पक्षता पर सवाल खड़े हो रहे हैं।

कांग्रेस का ECI पर वोटर लिस्ट में छेड़छाड़ का आरोप

कांग्रेस लंबे समय से चुनावी मतदाता सूचियों में कथित गड़बड़ियों को लेकर चुनाव आयोग पर सवाल उठाती रही है। पार्टी नेताओं का आरोप है कि मतदाता सूची में नाम जोड़ने और हटाने की प्रक्रिया में पारदर्शिता सुनिश्चित की जानी चाहिए। इससे पहले भी कांग्रेस ने चुनावी आंकड़ों और मतदाता सूची से जुड़ी विसंगतियों को लेकर चुनाव आयोग के सामने सवाल उठाए हैं।

CJP संस्थापक अभिजीत दीपके ने भी खोला मोर्चा

इसी विवाद के बीच कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दीपके ने भी चुनाव आयोग और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा है। दीपके ने गुरुवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में 2024 के लोकसभा चुनाव का जिक्र करते हुए कहा कि बीजेपी बहुमत हासिल नहीं कर सकी और उसे 240 सीटें मिली थीं। दीपके ने आरोप लगाया कि बीजेपी के ‘400 पार’ के नारे के बावजूद पार्टी बहुमत के आंकड़े तक नहीं पहुंच सकी।

48 घंटे का अल्टीमेटम, देशव्यापी आंदोलन की चेतावनी

अभिजीत दीपके ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग करते हुए 48 घंटे का अल्टीमेटम दिया। उन्होंने कहा कि अगर इस दौरान ज्ञानेश कुमार इस्तीफा नहीं देते हैं तो CJP देशव्यापी आंदोलन शुरू करेगी। दीपके ने कहा कि ज्ञानेश कुमार के इस्तीफा देने तक उनका संगठन पीछे नहीं हटेगा।

बड़ी खबरें

View All

राष्ट्रीय

ट्रेंडिंग