6 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Maharashtra Murder: 83 साल के दादा ने पोते के सीने में मारी गोली, होटल के कमरे में हुई हत्या से खुला चौंकाने वाला राज

Abhay Marathe Murder: लोनावला में जमीन के विवाद में 83 वर्षीय दादा ने अपने पोते अभय मराठे को लाइसेंसी राइफल से गोली मार दी। शुरुआत में इसे हादसा बताया गया था, लेकिन पुलिस जांच में हत्या की बात सामने आई।
2 min read
Google source verification
Abhay Marathe Murder

अभय मराठे। फाइल फोटो- पत्रिका

Lonavala Murder Case: लोनावला में पोते की मौत को हादसा बताने की कोशिश आखिरकार बेनकाब हो गई। जमीन के विवाद में 83 वर्षीय दादा ने अपने पोते अभय मराठे के सीने में लाइसेंसी राइफल से गोली मार दी और बाद में घटना को राइफल साफ करते समय गोली चलने का हादसा बताया गया। पुलिस जांच में हत्या की बात सामने आने के बाद इस मामले में पांच लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। घटना सोमवार को भुशी गांव स्थित एक होटल में हुई। यहां 12 बोर की लाइसेंसी राइफल से गोली चलने पर अभय मराठे के सीने में गोली लगी और उनकी मौत हो गई।

हत्या को बताया था हादसा

घटना के तुरंत बाद इसे हादसा बताया गया। कहा गया कि राइफल साफ करते समय अचानक गोली चल गई और अभय उसकी चपेट में आ गए। मामला शुरू में इसी कहानी के आधार पर आगे बढ़ रहा था, लेकिन पुलिस को घटनाक्रम पर संदेह हुआ। पुणे ग्रामीण पुलिस की स्थानीय अपराध शाखा और लोनावला शहर पुलिस ने होटल के कर्मचारियों से पूछताछ शुरू की। जांच आगे बढ़ी तो जमीन के विवाद की बात सामने आई। पुलिस के अनुसार, अभय और उनके दादा मोतीराम मराठे के बीच जमीन को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था।

जमीन से जुड़े लेनदेन को लेकर विवाद

सोमवार को भी दोनों के बीच जमीन से जुड़े एक लेनदेन को लेकर विवाद हुआ। बात बढ़ने पर अभय अपने दादा मोतीराम के सामने आ गए और उनके साथ झगड़ा हुआ। इसी दौरान मोतीराम ने अपनी लाइसेंसी 12 बोर रायफल से अभय के सीने में गोली मार दी। गोली लगने के बाद अभय की मौत हो गई। पुलिस अधीक्षक संदीप सिंह गिल ने बताया कि शुरुआत में मामला दुर्घटना का लग रहा था, लेकिन जांच में जमीन विवाद और गोली चलने की असली वजह सामने आई।

होटल कर्मचारियों से पूछताछ

पुलिस ने घटनास्थल से जुड़ी जानकारी जुटाने के साथ होटल कर्मचारियों से पूछताछ की। इससे यह स्पष्ट हुआ कि अभय की मौत राइफल साफ करते समय गलती से गोली चलने के कारण नहीं हुई थी। जांच में यह भी सामने आया कि घटना के बाद मामले को हादसा दिखाने की कोशिश की गई। पुलिस के अनुसार, होटल में लगे सीसीटीवी कैमरे और डीवीआर भी घटना के बाद निकालकर छिपा दिए गए थे। पुलिस इसे सबूत मिटाने की कोशिश मान रही है। जांच के दौरान सामने आई इन जानकारियों के बाद पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज किया।

हत्या का मामला दर्ज

इस मामले में 83 वर्षीय मोतीराम राजीव मराठे के साथ हिरामण मोतीराम मराठे, मनोज हिरामण मराठे, कविता हिरामण मराठे और राजश्री दशरथ पवार के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस अब सभी की भूमिका की जांच कर रही है। अभय मराठे के तीन भाई हैं। परिवार में जमीन को लेकर पहले से विवाद चल रहा था और अभय के अपने दादा के साथ भी संबंध ठीक नहीं थे। सोमवार को जमीन से जुड़े विवाद ने इतना गंभीर रूप ले लिया कि दादा-पोते के बीच कहासुनी के बाद गोली चल गई। पुलिस अब घटना के बाद सीसीटीवी और डीवीआर हटाने वाले लोगों की भूमिका भी जांच रही है।

बड़ी खबरें

View All

राष्ट्रीय

ट्रेंडिंग