script

Coronavirus: स्वास्थ्य मंत्रालय इन 6 राज्यों में कोविड स्थिति पर चिंतित, यहां तेजी से फैल रहा संक्रमण

locationनई दिल्लीPublished: Jan 21, 2022 08:15:32 am

Submitted by:

Shaitan Prajapat

दुनिया इस समय कोरोना की चौथी लहर का सामना कर रही है। भारत में कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा है कि महाराष्ट्र, कर्नाटक, तमिलनाडु, केरल, दिल्ली और चुनावी राज्य उत्तर प्रदेश में अभी भी कोरोना चिंता का विषय बना हुआ है।

Coronavirus Update

Coronavirus Update

Coronavirus Update: दुनिया इस समय कोरोना की चौथी लहर का सामना कर रही है। भारत में कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने गुरुवार को कहा है कि ओमिक्रॉन वेरिएंट देश के लगभग सभी हिस्सों में फैल चुका है। सरकार ने कहा कि महाराष्ट्र, कर्नाटक, तमिलनाडु, केरल, दिल्ली और चुनावी राज्य उत्तर प्रदेश में अभी भी कोरोना चिंता का विषय बना हुआ है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक दूसरी लहर की तुलना में तीसरी लहर में होने वाली मौतों की संख्या काफी कम है। मौतों में आई कमी के पीछे की वजह को सरकार टीकाकरण मान रही है। केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने आज कहा कि इन राज्यों में केंद्रीय स्वास्थ्य दल भेजे गए हैं और स्थिति की समीक्षा की जा रही है।

ये है छह राज्येंं के आंकड़े
स्वास्थ्य मंत्रालय ने 6 राज्यों में कोविड स्थिति पर चिंता जताई है। इन राज्यों में 13 जनवरी को खत्म हुए सप्ताह की तुलना में 20 जनवरी को खत्म हुए सप्ताह में वीकली पॉजिटिविटी रेट में इजाफा हुआ है। आंकड़ों के अनुसार, महाराष्ट्र (20.35% बनाम 22.12%), कर्नाटक (6.78% बनाम 15.12%), तमिलनाडु (10.70% बनाम 20.50%), केरल (12.28% बनाम 32.34%), दिल्ली (21.70% बनाम 30.53%) और उत्तर प्रदेश (3.32% बनाम 6.33%) की स्थिति चिंता का विषय है।

 

यह भी पढ़ें

सुप्रीम कोर्ट ने कहा- नीट में OBC आरक्षण देने का फैसला सही, सामाजिक न्‍याय के लिए आरक्षण जरूरी

साप्ताहिक पॉजिटिविटी रेट 16 फीसदी के करीब
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने इस बात पर जोर दिया है कि देशभर में 515 जिले ऐसे हैं, जहां बीते हफ्ते पॉजिटिविटी रेट 5 प्रतिशत से ज्यादा रहा। इसके अलावा सरकार ने खासतौर से 6 राज्यों की बात की, जहां पॉजिटिविटी रेट में काफी वृद्धि हुई है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि भारत ने कोविड-19 के मामलों में इजाफा जारी है और बीते एक हफ्ते में साप्ताहिक पॉजिटिविटी रेट करीब 16 फीसदी के आंकड़े को छू गया। राहत की बात यह है कि अस्पताल में भर्ती होने और मौत की संख्या काफी कम रही है।

यह भी पढ़ें

काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान में 800 से अधिक हिरण, करीब 70,000 पक्षी रिकार्ड

 

टीकाकरण और मास्क का पालन करना होगा
कोविड टास्क फोर्स के प्रमुख डॉक्टर वीके पॉल ने कहा कि महामारी के हालात बताते हैं कि तीसरी बार उछाल देश के लगभग सभी हिस्सों में फैल गया है। यह भी साफ है कि मौत कम हुई हैं। टीकाकरण ने कवच के तौर पर काम किया है। मृत्यु दर काफी कम है। हालांकि, पॉजिटिविटी रेट 16 फीसदी ज्यादा है। कुछ राज्य हैं, जहां पॉजिटिविटी रेट (गोवा) 50 फीसदी है। वायरस तेजी से फैल रहा है। टीकाकरण और मास्क का पालन करना ही होगा। हम सावधानी को कम नहीं कर सकते।

ट्रेंडिंग वीडियो