25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Independence Day 2021 : पीएम मोदी ने लाल किले पर फहराया तिरंगा, देश को कर रहे हैं संबोधित

Independence Day 2021 : देश आज स्वतंत्रता दिवस की 75 वीं वर्षगांठ मना रहा है। इस अवसर देश के चप्पे-चप्पे में तगड़े सुरक्षा के प्रबंध किए गए हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Shaitan Prajapat

•

Updated: 15 Aug 2021, 7:41 AM IST

independence_day_2021

independence_day_2021

Independence Day 2021 : देश आज स्वतंत्रता दिवस की 75 वीं वर्षगांठ मना रहा है। इस अवसर देश के चप्पे-चप्पे में तगड़े सुरक्षा के प्रबंध किए गए हैं। कुछ देर में पीएम नरेंद्र मोदी लाल किला की प्राचीर से देश को संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सुबह राजघाट जाकर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की समाधि पर फूलमाला अर्पित की और उनको नमन किया। इस साल स्वतंत्रता दिवस 'आजादी का अमृत महोत्सव' के तौर पर मनाया जा रहा है। देशभर में अलग-अलग जगहों पर मंत्रालयों, राज्य सरकारों, सैन्य बलों और आम जनता द्वारा कई कार्यक्रम का आयोजन किया गया है।

यह भी पढ़ें :— Independence Day 2021 : भारत को कैसे मिली आजादी, जानिए स्वतंत्रता दिवस का इतिहास

लाल किले पर ये लोग भी होंगे शामिल
लाल किले पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, रक्षा राज्यमंत्री, अजय भट्ट, चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ, जनरल बिपिन रावत, रक्षा सचिव, अजय कुमार और सेना की तीनों अंगों के प्रमुख आगवानी करेंगे। रक्षा सचिव प्रधानमंत्री को दिल्ली एरिया के जीओसी, लेफ्टिनेंट जनरल विजय कुमार से मुखातिब करेंगे।



ओलंपिक में शामिल होने वाला भारतीय दल भी होगा शामिल

इस बार के कार्यक्रम में ओलंपिक में भाग लेने वाले भारतीय दल को भी पीएम नरेंद्र मोदी ने आमंत्रित किया गया है। समारोह में कोरोना प्रोटोकॉल का पूरे तरीके से पालन किया जाएगा। इस दौरान ओलंपिक गेम्स में गोल्ड मेडल जीतने वाले नीरज चोपड़ा सहित 32 खिलाड़ी मौजूद रहेंगे। साथ ही दर्शक-दीर्घा में कोविड-वॉरियर्स के लिए अलग एक एनक्लोजर बनाया गया है। पहली बार वायुसेना के हेलीकॉप्टर इस दौरान फूलों की बरसात करेंगे।

यह भी पढ़ें :— Independence Day 2021: आजादी से पहले क्यों मची थी तबाही, लाखों लोगों ने गंवाई जान, करोड़ों हुए थे बेघर


आज ऐसा है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का शेड्यूल:

सुबह 7:05 बजे - प्रधानमंत्री मोदी, राष्‍ट्रपिता महात्‍मा गांधी की समाधि राजघाट पर फूल चढ़ाएंगे।
7:10 बजे - प्रधानमंत्री राजघाट से लाल किले के लिए रवाना होंगे।
7:20 बजे - लाल किले पर गार्ड ऑफ ऑनर होगा।
7:30 बजे - प्रधानमंत्री लाल किले की प्राचीर पर देश का तिरंगा झंडा फहराएंगे।